स्टॉक का मतलब उस कंपनी का हिस्सा है जिसमें आपने शेयर खरीदे हैं। यानी अगर आपने रिलायंस कंपनी का एक शेयर खरीद लिया है तो आप उस कंपनी के शेयरहोल्डर बन जाते हैं। जैसे-जैसे कंपनी बढ़ेगी, आपकी कंपनी के शेयरों की कीमत भी बढ़ेगी और आपके निवेश का रिटर्न भी बढ़ेगा।
शेयर बाजार में निवेश करने के लिए आपके पास डीमैट अकाउंट होना चाहिए। जैसे – Zerodha, Groww, Angel One और Motilal Oswal.
Share खरीदने के फायदे और नुक़सान क्या क्या हो सकता है?
स्टॉक लेने के फायदे और नुक़सान दोनों मौजूद हैं, चलिए उस विषय में जानते हैं :-
Share lene ke फायदे:
- स्टॉक को ख़रीदने और बेचने में काफ़ी कम ट्रेडिंग cost लगता है।
- इन स्टॉक में आपको काफ़ी ज़्यादा फायदा भी मिल सकता है यदि उस स्टॉक की वैल्यू बढ़ गयी तब।
- स्टॉक्स में निवेश करके आप शॉर्ट टर्म या लॉन्ग टर्म में भी काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
- आप सीधे किसी कंपनी के शेयर खरीदकर शेयरधारक बन जाते हैं, आपको ऐसे कई ऐप मिल जाएंगे जिससे आप आसानी से स्टॉक खरीद और बेच सकते हैं।
Share lene ke नुक़सान:
- सही स्टॉक का चुनाव करने के लिए आपको काफ़ी समय लग सकता है। वहीं इसकी ट्रेडिंग करने के लिए आपको काफ़ी समय देना होता है।
- फंडामेंटल चेक करने के लिए बहुत कुछ जानकारी लेनी पड़ती है जो कि बहुत जरुरी होता है।
- आपको भारी प्रोफ़िट हो सकती है वहीं यदि उस स्टॉक की क़ीमत में गिरावट हो तब आपको भारी नुक़सान भी उठाना पड़ सकता है।
- यदि वैल्यू में गिरावट होती है तब आपको चैन की नींद नहीं आने वाली है।
- शेयर बाजार में निवेश करके आपको उस कंपनी की हर खबर पर नजर रखनी होती है जिसके शेयर आपने खरीदे हैं और साथ ही बाजार में बिना नुकसान के भी मुनाफा कमा सकते हैं।
यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी है और दूसरों के लिए भी महत्वपूर्ण है तो कृपया इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी शेयर करे।