शेयर का मतलब होता है हिस्सा, बाजार उस जगह को कहते हैं जहां आप खरीद बिक्री कर सकें । Share market ऐसी जगह है जहां पे आप शेयर को खरीद और बेच सकते है।
जी हां हम शेयर बाजार में शेयर के ही खरीद बिक्री करते हैं| जब भी हम किसी कंपनी के शेयर को खरीदते हैं तो इसका सीधा सा मतलब है कि हमने उस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी | और जब कंपनी को प्रॉफिट होगा तब हमें भी प्रॉफिट होगा और अगर कंपनी घाटे में जायेगी तो हमे भी loss होगा।
शेयर मार्केट में पैसा कैसे लगाए? (How to invest money in share market)
शेयर मार्किट में पैसा कमाने के लिए आपको एक Demat account बनाना होता हैं
Demat account में हमारे share के पैसे रखे जाते हैं जिस तरह की हम किसी bank के खाते में अपना पैसा रखते हैं ठीक उसी तरह अगर आप share market में निवेश कर रहे हैं तो आपका demat account होना बहुत ही जरुरी है.
क्यूंकि कंपनी को मुनाफा होने के बाद आपको जितने पैसे मिलेंगे वो सारे पैसे आपके demat account में जायेंगे ना की आपके bank account में और demat account आपके savings account के साथ लिंक हो कर रहता है अगर आप चाहे तो उस demat account से अपने bank account में बाद में धन राशी transfer कर सकते है
Demat account बनाने के लिए आपका किसी भी bank में एक savings account होना बहुत जरुरी है, पैनकार्ड और आधार कार्ड भी जरूरी है।
शेयर खरीदने से पहले क्या क्या चीज देखना चाहिए?
- 1. कंपनी का बिजनेस मॉडल समझने की कोशिश करें
- 2. कंपनी पर कर्ज ज्यादा नहीं होना चाहिए
- 3. बैलेंस शीट और फाइनेंसियल हेल्थ यानी फंडामेंटल देखें
- 4. चेक करो कि कंपनी कितनी पुरानी है
- 5. सर्किट लगने वाले शेयरों में निवेश नहीं करना चाहिए
- 6. कंपनी के जरूरी फाइनेंसियल रेश्यो जरूर देखें
- 7. मैनेजमेंट पर एक नजर जरूर डालें
- 8. उस कंपनी के सेक्टर और अपोनेंट बिजनेस की तुलना करें
- 9. इनोवेटिव और ग्रोथ वाली कंपनी में ही निवेश करना चाहिए
- 10. भविष्य की योजनाओं के बारे में पता करें
- 11. शेयर होल्डिंग पेटर्न जरूर चेक करें
- 13. डिविडेंड हिस्ट्री पर एक नजर डालें
शेयर कैसे खरीदे?(How to buy a share in share market)
Share kaise Kharide के लिए प्रक्रिया दिए गए है:
1.पहले एक अच्छे शेयर का चुनाव करें, जिसे आप खरीदना चाहते हैं।
2.अपने डीमैट अकाउंट में “BUY” के ऑप्शन पर जाएँ और क्लिक करें।
3.शेयर की नंबर लिखे।
4.Normal या CNC ऑप्शन सेलेक्ट करें।
5.Market या Limit Optionसेट करे दें।
6.शेयर का अमाउंट डालें और Enter दबाएं।
ट्रेडिंग क्या होता है ?(What is trading)
ट्रेडिंग का मतलब होता है किसी भी वास्तु या सेवा को कम दाम में खरीदना और फिर उस वास्तु या सेवा का दाम बढ़ जाने पर उसे बेच देना . ट्रेडिंग का मुख्य मकसद किसी भी वास्तु या सेवा को खरीद कर कम समय में लाभ कमाना होता है!
शेयर मार्किट में कैसे ट्रेडिंग करें?(How to trade in share market)
ट्रेडिंग करने के लिए आपके पास ट्रेडिंग अकाउंट एवं डिमैट अकाउंट होना बहुत जरूरी है. क्योंकि इनके बिना आप ट्रेडिंग नहीं कर सकते. अगर आपके पास ये है तो अब आपको ट्रेडिंग अकाउंट की मदद से शेयर मार्केट से शेयर को कम दामों में खरीदना है और उस शेयर की कीमत बढ़ जाने पर उसे ज्यादा दाम में बेच कर मुनाफा कमाना है.
शेयर मार्किट से आप एक अच्छी इनकम भी कर सकते है बस उसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी होगा इसका मतलब आपको जानकारी लेनी होगी ट्रेडिंग करके या इन्वेस्ट करके पैसे कैसे कमा सकते है।
यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी है और दूसरों के लिए भी महत्वपूर्ण है तो कृपया इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी शेयर करे।