दोस्तों आजकल दुनिया में हर कोई पैसा कमाना चाहता है दुनिया में पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके है बहुत सारे लोग पैसा कमाने के लिए Business Idea स्टार्ट करना तो चाहते हैं पर बिजनेस स्टार्टअप करने के लिए लगता है बहुत सारा पैसा तो इसीलिए आज इस पोस्ट में हम कुछ ऐसे ही स्मॉल बिजनेस के बारे में बताने वाले है जिसमें बहुत ही कम पैसा लगने वाला है और मुनाफा ज्यादा होने वाला है
चाय की टपरी का बिज़नेस (Chai Ka Business)
दोस्तों जैसा कि आप लोग जानते ही होंगे कि चाय भारत में बहुत ही ज्यादा पसंद करने वाला पेय पदार्थ है भारतीय लोग चाय को पीना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं चाय का बिजनेस आपके लिए बहुत ही अच्छा बिजनेस आईडिया है चाय के बिजनेस में निवेश भी बहुत ही कम करना पड़ता है इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको चाहिए एक छोटी सी जगह जहा पे आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते है चाय का business आप भीड़ भाड़ इलाको में शुरू कर सकते हैं जैसे किसी चौराहे पर , रेलवे स्टेशन पर आदि।
और धीरे-धीरे आप इस छोटे से चाय के बिजनेस को आप बहुत ज्यादा बढ़ा सकते हैं और बहुत सारा प्रॉफिट कमा सकते हैं ।
Breakfast का बिज़नेस (Breakfast ka Business)
दोस्तों आज की दुनिया में कोई भी बिजनेस छोटा या बड़ा नहीं होता है कोई भी बिजनेस करने के लिए हमें मेहनत तो करनी पड़ेगी और बिजनेस को सक्सेस बनाने के लिए हमें टाइम भी बहुत सारा देना पड़ेगा तो ब्रेकफास्ट भी एक बहुत ही अच्छा बिजनेस आइडिया है जिसे आप बहुत ही कम लागत में शुरू कर सकते हैं
आप कहीं भी भीड़ भाड़ इलाकों में ब्रेकफास्ट का बिजनेस शुरू कर सकते हैं क्योंकि शहर के लोग ऑफिस जाने के लिए जल्दी जल्दी सुबह निकल जाते हैं और नाश्ता नहीं करते हैं और नाश्ता बाहर ही करते हैं तो सुबह के टाइम पर बहुत ही ज्यादा भीड़ लगी रहती है ब्रेकफास्ट की दुकानों में तो आप इस छोटे से बिजनेस से बहुत ही ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।
ट्यूशन सेंटर (How to open Tution Center)
दोस्तों आजकल सभी पेरेंट्स अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं चाहे प्राइवेट स्कूल हो या फिर गवर्नमेंट स्कूल हो बहुत सारे बच्चे पढ़ने में कमजोर होते हैं और वो स्कूल में भी पड़ते है और कोचिंग भी जाते हैं तो अगर आपको कोई भी सब्जेक्ट की अच्छे से जानकारी या पकड़ मजबूत है तो आप उस सब्जेक्ट को बच्चों को पढ़ा सकते है बच्चों को पढ़ाने के लिए आप एक कोचिंग सेंटर खोल लीजिए शुरू में आपके पास बच्चे बहुत ही कम रहेंगे लेकिन धीरे-धीरे आपके पास जैसे जैसे बच्चे बढ़ते जाएंगे आपकी इनकम बढ़ती जाएगी और आप अपने बिजनेस को बिल्ड अप कर सकते हैं तो कोचिंग पढ़ाने का यह बिजनेस आपके लिए बहुत ही अच्छा आईडिया हो सकता है।
पानी पुरी का ठेला (Panipuri Ka Business)
दोस्तों ऐसे ही एक और स्माल बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहा हूं जिसका नाम है पानी पुरी का ठेला जी हां पानी पुरी का ठेला अलग अलग जगहों पे पानीपुरी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे कहीं पर गोलगप्पे तो कहीं पर फुल्की या फिर पानीपुरी आदि नामो से जानते है। दुनिया में लोग पानी पुरी बहुत ही ज्यादा खाना पसंद करते हैं पानीपुरी का ठेला लगाने के लिए आपको जरूरत होती है एक छोटे से जगह की और एक ठेले की यह पानी पुरी का बिजनेस आइडिया बहुत ही कम निवेश में हो जाता है और मुनाफा तो बहुत ही ज्यादा होता है पानीपुरी का ठेला आप कहीं भी लगा सकते हैं जैसे स्कूल ,कॉलेज , रेलवे स्टेशन पर या फिर किसी चौराहे पर आदि जगहों पर लगा सकते हैं जिससे मुनाफा होने के चांसेस बहुत ही ज्यादा बढ़ जाते हैं और धीरे-धीरे आप इस छोटे से पानीपुरी के बिजनेस को बहुत ही ज्यादा आगे बढ़ा सकते है ।
YouTube Creator (Open Youtube Channel)
यूट्यूब भी एक बहुत ही अच्छा बिजनेस आईडिया है जो कि आज के इंटरनेट दुनिया मे बहुत ही ज्यादा प्रचलित है इसमें आपको कोई भी इन्वेस्टमेंट की जरूरत ही नहीं है यू ट्यूब से पैसा कमाने के लिए आपको यूट्यूब पर चैनल बनाना होगा और यूट्यूब पर चैनल बनाने के लिए आपको आवश्यकता पड़ेगी एक जीमेल की और जीमेल आईडी आप गूगल से बना सकते हैं युटुब चैनल क्रिएट करने के बाद आपको उसमें वीडियो को बनाकर अपलोड करना रहता है आप युटुब पर वीडियो डालकर बहुत सारे पैसे कमा सकते है बस आपको इसके लिए जरूरत पड़ेगी एक android फोन की और इंटरनेट कनेक्शन की इसकी हेल्प से आप कहीं भी चाहे गांव में हो या शहर में आप यूट्यूब चैनल बना के पैसा कमा सकते हैं यूट्यूब चैनल भी आपके लिए एक अच्छा बिजनेस आइडिया हो सकता है।