Digital Marketing || Digital Marketing in Hindi || How to start Digital Marketing
सन १९८३ से पहले ये वो समय है जब इंटरनेट नही था तकनीक मे हम बहुत पीछे थे, पर ‘मार्केटिंग’ शब्द उस समय भी प्रचलित था,और उस समय की जाने वाली मार्केटिंग को हम (“ट्रेडिशनल मार्केटिंग”) कहते है, इसेमें मार्केटिंग के लिए किसी भी प्रकार के इंटरनेट अथवा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग नही किया जाता है, इसमें विज्ञापन और किसी भी चीज़ को सेल करने में काफी कठिनाई होती थी, इसमें बहुत ज्यादा खर्च और समय की भी बर्बादी होती है, और इसे सभी लोगो तक नहीं पंहुचा सकते है, किसी भी प्रोडक्ट के विज्ञापन के लिए पोस्टर या पेम्पलेट छपवाना पड़ता है,उसका खर्चा फिर उस पोस्टर और पेम्पलेट को लोगो तक पहुंचने में आने वाला खर्च भी काफी बड़ा होता है,फिर इसके कारन पेपर की मांग बढ़ जाती है और पेड़ो को भरी मात्रा में कटा जाता है इसका प्रभाव पर्यावरण पे पड़ता है|
परन्तु समय में बदलाव,इंटरनेट और तकनीक में विकास के बाद जबसे “डिजिटल मार्केटिंग” (ऑनलाइन मार्केटिंग) चालू हुई है तबसे इन सभी गतिविधियों में भारी गिरावट हुई है,इससे मार्केटिंग करना काफी आसान है,इसमें समय की बचत,कम खर्च आता है,
इसमें स्रोत भी ज्यादा है और सबसे अच्छी बात ये है की हम इसे पुरे विश्व में पंहुचा सकते है|
तो चलिए जानते है की इस डिजिटल वर्ल्ड में डिजिटल मार्केटिंग क्या है ? तो आइये हम इसे आपको विस्तार में बताते है :-
नोट:- (इसे पढ़ने के बाद आप इन सभी के बारे में जानकारी मिलेंगी)
डिजिटल मार्केटिंग क्या है ?
डिजिटल मार्केटिंग इंटरनेट,कंप्यूटर और इलक्ट्रोनिक डिवाइस के जरिये की जाने वाली मार्केटिंग है. जिसके जरिये कोइ भी कंपनी अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग करके अपने टारगेट कस्टमर तक पहुँचा सकती है. इसे दुसरे शब्द में (ऑनलाइन मार्केटिंग) भी कहते है| जब कोई कंपनी नई प्रोडक्ट लॉन्च करती है तब उसका एक ही लक्ष्य होता है की कैसे वो अपने प्रोडक्ट को बहुत सारे लोगो तक पहुचाये,और इसलिए ये मार्केटिंग करती है मार्केटिंग का अर्थ है सही समय पर सही जगह कस्टमर से कनेक्ट होना|
डिजिटल मार्केटिंग कैसे करते है ?
डिजिटल मार्केटिंग ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिये की जाती है, इसमें गूगल, यूट्यूब,फेसबुक,इंस्टाग्राम,इत्यादि का उपयोग करके प्रोडक्ट्स की सेल,विज्ञापनऔर प्रमोशन करते है |
डिजिटल मार्केटिंग से पैसे कैसे कमाए ?
- आप कंटेंट लिखके उसे सेल करके पैसे कमा सकते है |
- आप इसमें सोशल मीडिया के जरीये मार्केटिंग करके भी पैसे कमा सकते है|
- एफिलिएट मार्केटिंग करके भी आप पैसे कमा सकते है, (एफिलिएट मार्केटिंग :- इसमें आप किसी थर्ड पार्टी पर्सन को कस्टमर लाने या प्रोडक्ट के विज्ञापन करने के लिए कहते है ,
- इसमें आप अपने वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये प्रोडक्ट सेल करके कमिशन कमा सकते है |
- वेबसाइट मार्केटिंग के माध्यम से भी आप पैसे बना सकते है, प्रोडक्ट्स को अपने वेबसाइट पर प्रमोट करके अथवा उसे सेल करके |
- इ-मेल मार्केटिंग भी एक बढ़िया तरीका है डिजिटल मार्केटिंग में पैसे कमाने का |
डिजिटल मार्केटिंग में और भी बहुत से तरीके है जिससे आप पैसे कमा सकते है, जैसे :- (स.इ.ओ), डिजिटल प्रोडक्ट सेल करके,डिजिटल कोर्स सेल करके, इत्यादि |
डिजिटल मार्केटिंग कोन कर सकता है ?
इसे कोई भी कर सकता है| (अपने काम के प्रति लगन और कठिन प्रयास करने की आवस्यकता होगी).
डिजिटल मार्केटिंग आप कैसे सिख सकते है?
आप इसे किसी ऑनलाइन कोर्स प्रोवाइडर, किसी इंस्टिट्यूट या कॉलेज से “डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग” भी कर सकते है, परन्तु इसमें खर्च ज्यादा आएगा तो आप इसे यूट्यूब या गूगल से सिख सकते है, आज-कल लगभग सरे कोर्स ऑनलाइन उपलब्ध है| इसे सिखने मेंआपके ८००० से ६०००० रूपये तक का खर्चा आ सकता है , udemy पर आपको ये कोर्स ८००० रूपये में देखने को मिल जायेगा|
डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करने में कितनी अवधि लगती है?
औसतन ६ महीने लगते है| (परन्तु ये आप पर निर्भर करता है की आप इसे कितना जल्दी दिख जाते है).
डिजिटल मार्केटिंग में काम क्या करना पड़ता है ?
जब कोई कंपनी कोई नया प्रोडक्ट,मटेरियल लॉन्च करती है तब उसके विज्ञापन और प्रमोशन की पूरी जिम्मेदारी इन्ही के ऊपर होती है , इनकी एक टीम बनायीं जाती है,जो उस प्रोडक्ट या मटेरियल के विज्ञापन को तैयार करते है और बाद मे उसे टेलीविज़न ऐड,मोबाइल,लैपटॉप,यूट्यूब,गूगल,अथवा किसी वेबसाइट के माध्यम से कस्टमर तक पहुंचाया जाता है|
डिजिटल मार्केटिंग के मुख्य प्रकार ?
- सर्च इंजन ऑप्टिमिसेशन (Search Engine Marketing or SEO).
- सर्च इंजन मार्केटिंग (search engine marketing) Or (S.E.M).
- पे-पर-क्लिक ऐडवर्टिसिन्ग (Pay-per-click) Advertisement or (P.P.C).
- सोशल मीडिया मार्केटिंग (Social media marketing) or (S.M.M).
- ई-मेल मार्केटिंग (e-mail marketing).
- कंटेंट मार्केटिंग (Content Marketing).
- एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing).
Explanation:-
★सर्च इंजन ऑप्टिमिसेशन(Search Engine Optimization)क्या है ?
(S.E.O) या search engine optimization एक ऐसा प्रोसेस है जिसके जरिये ब्लॉगर अपने ब्लॉग या अपने वेबसाइट को इस प्रकार से optimize करता है जिससे वो अपने लिखे हुए ब्लॉग के आर्टिकल को टॉप में रैंक करा सके और अपने ब्लॉग पर बहुत सारा (free traffic) ला सके|
★सर्च इंजन मार्केटिंग (Search Engine Marketing)क्या है ?
:-सर्च इंजन मार्केटिंग (S.E.M) एक ऐसी प्रतिक्रिया है जिसमे कोई कंपनी या कोई व्यक्ति अपने अपने वेबसाइट को टॉप सर्च में लाने अथवा रैंक करने के लिए (PAID ADVERTISEMENT)की सहायता लेते है,और बहुत ही काम समय में अपने मार्केटिंग के लक्ष्य को हासिल कर लेते है, (S.E.M) के द्वारा अपने वेबसाइट को रैंक करने के लिए सर्च इंजन को पैसे देने होते है|
★पे-पर-क्लिक ऐडवर्टिसमेंट (Pay-Per-Click Advertisement) क्या है?
:- P.P.C या (pay-per-click advertisement) एक ऑनलाइन मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग का एक मॉडल है जिसके दरमियान एडवरटाइजर हर बार अपने विज्ञापन पर क्लिक होने पर पैसे का भुगतान करते है, आपने यूट्यूब या गूगल पर सर्च करते है या वीडियोस देखते है तो अपने गूगल ऐड या कोई विज्ञापन तो देखा ही होगा उसे ही (pay-per-click) advertisement कहते है|
★सोशल मीडिया मर्केटिंग (Social Media Marketing)क्या है?
:- S.M.M (Social media marketing) एक ऑनलाइन मार्केटिंग की स्ट्रेटेजी है,जिसमे किसी भी ब्रांड या प्रोडक्ट को सेल करने के लिए अलग अलग प्रकार के उससे सम्बंधित कंटेंट सोशल मीडिया पर शेयर किये जाते है,जिनमे वीडियो,फोटो,ब्लॉग,ऑडियो, और इन्फोग्राफी शामिल है, इनसे लोग प्रेरित होकर उस प्रोडक्ट को खरीदते है|
★ई-मेल मार्केटिंग (E-mail Marketing) क्या है?
:- जब हम किसी भी प्रोडक्ट के एडवेर्टीस्मेंट और विज्ञापन या किसी सेवा के लिए कस्टमर को ई-मेल भेजते है, तो उसे e-mail मार्केटिंग कहते है |
★कंटेंट मार्केटिंग (Content Marketing) क्या है?
:- कंटेंट मार्केटिंग एक ऑनलाइन मार्केटिंग का हिस्सा है जिसमे किसी भी प्रोडक्ट को बेचने के लिए उससे सम्बन्धी जानकारी को अलग अलग तरीके से बताया जाता है| जैसे:- वीडियो,ऑडियो,ब्लॉग,पॉडकास्ट,इन्फोग्राफी,इत्यादि के द्वारा..
★एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing)क्या है ?
:- इसमें आप किसी थर्ड पार्टी पर्सन को कस्टमर लाने या प्रोडक्ट के विज्ञापन करने के लिए कहते है,इसमें आप अपने वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये प्रोडक्ट सेल करके कमिशन कमा सकते है | जो भी कमिशन मिलता है वो प्रोडक्ट पे निर्भर करता है, जैसे:-फैशन और बुटिक्स प्रोडक्ट पे ज्यादा कमिशन मिलता है और इलक्ट्रोनिक प्रोडक्ट्स पे कम |
९)डिजिटल मार्केटिंग (Future of Digital Marketing) का फ्यूचर कैसा है?
डिजिटल मार्केटिंग का भविस्य बहुत ही सुनहरा है,हम जानते हैकी तकनीक के मामले में आगे बढ़ते इस युग में हम आगे अधिकतम काम ऑनलाइन के माध्यम से निपटा लेंगे ,जैसे जैसे हम आगे बढ़ेंगे हमे और भी ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे | नए-नएबहुत से प्लेटफार्म जिनसे प्रमोटिंग और एडवरटाइजिंग करना बहुत ही आसान हो जायेगा,भविस्य में इसकी डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ने वाली है,मनुस्य आज से ज्यादा समय इंटरनेट पर भविष्य में व्यतीत करेगा,इससे कस्टमर तक पहुंचना बहुत आसान हो जायेगा,२०२५ तक डिजिटल मार्केटिंग का नेट वर्थ बढ़कर ७३०$–७६०$ बिलियन हो जायेगा जो की आज के मुकाबले बहुत ज्यादा है|
निष्कर्ष (Conclusion):
:- यदि आप डिजिटल मार्केटिंग सीखना चाहते है तो तो हमारे द्वय बतायी गयी बातो पर ध्यान रखे और खूब मेहनत करे इससे आप digital marketing में महारथ हासिल कर सकते है अगर आपको हमारी बताई गयी जानकारी अच्छी और informative लगी तो अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे|
साथ ही इस लेख से सम्बन्धी कोई भी समस्या हो तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है |
अगर आपके पास समय है तो डिजिटल मार्केटिंग जरूर सीखे|