2023 में कहा Invest करे?

Where to invest in 2023 || Investment 2023 || How to invest for future || Future Investment

बढ़ती मंहगाई से बचने के लिए आपके पास एक वेल प्लैनड एक वेल डिजाइन निवेश योजना होनी चाहिए क्योंकि बढ़ती मंहगाई के साथ साथ आपका निवेश (invest) किया हुआ पैसा भी बढ़ेगा।

अक्सर मैक्सिमम लोगो के पास सेविंग प्लान होता है और इसलिए उनके पास सेविंग अकाउंट होता है क्योकी उन्हे रिस्क ० परसेंट रिस्क चाहिए रहता है और ऐसे अकाउंट में ट्रांजेक्शन की कोई लिमिट नही होती इसलिए इसमें पैसे भी बचा पाना मुस्किल होता है, एक सामान्य सेविंग अकाउंट, अकाउंट के होल्डर को प्रॉफिट देने में नाकाम होते या हाई इंट्रेस्ट रेट नही दे पाते है जिसकी उम्मीद लोग करते है।

इन्वेस्टमेंट के फायदे क्या है ?

इसे में आपको एक उदाहरण देते हुए समझाऊंगा उदाहरण:—अगर आप किसी भी कंपनी में इन्वेस्ट करते है तो वो आपके इन्वेस्ट किए हुए पैसे को कुछ अवधि के लिए अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करेगी और उस समय आपको वो कंपनी  इंट्रेस्ट पे करेगी और ये इंट्रेस्ट ही आपके पैसे से पैसे कमाने का साधारण सा उदाहरण है।

इन्वेस्ट लोगो पर डिपेंड करता है की वो किसमे इन्वेस्ट करते है और इसमें कोई सक नही ह की अगर आप एक अच्छे इन्वेस्टर है तो आप इसमें बहुत ज्यादा प्रॉफिट कम सकते है अगर आप स्टॉक में इन्वेस्ट करते है तो आप तो आपका कैपिटल तो बढ़ेगा ही और साथ में आपको महीने का डिविडेंड भी मिलेगा।

ये रही बहुत सी इन्वेस्ट करने की लिस्ट जहां आप इन्वेस्ट करके २०२३ में अच्छा–खासा रिटर्न पा सकते है। हमने ये भी बताया है की इसमें कितना रिस्क है, नो रिस्क से लो रिस्क से हाई रिस्क तक सभी के बारे में बताया है तो आप इसे जरूर पढ़े।

  1. म्यूचुअल फंड(mutual fund):
  2. नेशनल पेंशन स्कीम(National Pension scheme)
  3. फिक्स्ड डिपोजिट (Fixed Deposit)
  4. गोल्ड ईटीएफ (Gold ईटीएफ)
  5. इक्विटी (Equity)
  6. पब्लिक प्रोवाइडट फंड (Public Provident Fund)
  7. रियल स्टेट (Real Estate)
  8. पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम (Post Office Saving Scheme)
  9. बॉन्ड्स (Bonds)
  10. यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP)
  11. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Saving Scheme, SCSS)
  12. लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance)
  13. शेयर मार्केट (Share Market)

1) म्यूचुअल फंड(mutual fund)

आज कल ये सेक्टर इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत विख्यात हो गया है आने इसके टी.वी पी एड्स भी देखे होंगे इसमें आपको इन्वेस्टमेंट के बाद समय काल (tenure):– कम से कम ३ साल लगते है, इसमें आपको मीडियम से हाई रिस्क तक देखने को मिलेगा इसमें आप लॉन्ग टर्म यानी दीर्घकाल के लिए इन्वेस्ट कर सकते है ,आपको इसमें अच्छी रिटर्न मिलेगी।

अगर आप भारत में उच्च रिटर्न के साथ सुरक्षित निवेश चाहते हैं, तो एक म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा है।

2) नेशनल पेंशन स्कीम(National Pension scheme)

अवधि (tenure):– ६० साल 

जिसके रिटायरमेंट प्लान हो वो इसमें इन्वेस्ट कर सकता है उसके लिए ये एकदम बेस्ट है।

इसमें कम रिस्क है और आपको ८–१० प्रतिशत तक का रिटर्न देखने को मिल जायेगा।

3) फिक्स्ड डिपोजिट (Fixed Deposit)

अवधि (Tenure):– कम से कम ७दिन और ज्यादा से ज्यादा १५ साल 

ये उनके लिए ठीक है जो की रूढ़िवाद इन्वेस्टर है,इसमें शून्य रिस्क है और इसमें आपको रिटर्न बैंक के उपर डिपेंड करता है की उनका रिटर्न रेट कितना है।

4) गोल्ड ईटीएफ (Gold ईटीएफ)

अवधि (Tenure):– इसमें आपको कोई फिक्स्ड टेन्योर देखने को नही मिलता है,और इसमें कोई भी Invest कर सकता है और इसमें मॉडरेट रिस्क होता है,और इसमें आपको बहुत ज्यादा रिटर्न देखने को मिलता है।

5) इक्विटी (Equity)

अवधि (Tenure):– २५ साल 

जो निवेश करना और जोखिम को संतुलित करना चाहते हैं वो इसमें इन्वेस्ट कर सकते है। इसमें हाई रिस्क होता है और यह बाजार की स्थिति पर भिन्न हो सकता है

6) पब्लिक प्रोवाइडट फंड (Public Provident Fund)

अवधि (Tenure):–१५ साल

लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए निवेशक इसमें इन्वेस्ट कर सकते है।

इसमें नो रिस्क अथवा जीरो रिस्क होता है ,और आपको इसमें ७–९ प्रसीतत तक का रिटर्न मिलता है।

7) रियल स्टेट (Real Estate)

अवधि (Tenure):– ५ साल 

इसमें कोई भी इन्वेस्ट कर सकता है और इसमें आपको मॉडरेट रिस्क देखने को मिल जायेगा पर आपको इसमें 15-19 प्रतिशत तक का रिटर्न देखने को मिलता है को की काफी अच्छा है।

8) पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम (Post Office Saving Scheme)

अवधि (Tenure):– ४ साल 

ये सिर्फ इंडियन सिटीजन यानी की भारतीय नागरिकों के लिए है इसमें सिर्फ वोही इन्वेस्ट कर सकते है।

इसमें बहुत कम रिस्क होता है, और ७.७५ प्रतिशत का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

9) बॉन्ड्स (Bonds)

अवधि (Tenure):– ७ साल 

जो भी व्यक्ति इन्वेस्ट करने का इच्छुक हो वो इसमें इन्वेस्ट कर सकते है, इसमें कोई भी रिस्क नहीं होता है और इसमें 8 प्रतिशत का रिटर्न भी मिलता है।

10) यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP)

अवधि (Tenure):– ४५ साल

जो व्यक्ति एक साथ में वित्तीय विकास और जीवन के भी आनंद लेना चाहते है वो इसमें इन्वेस्ट कर सकते है,

इसमें हाई रिस्क इंवॉल्व्ड है और इसका रिटर्न मार्केट के उतार चढ़ाव पर डिपेंड करता है।

11) सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Seniur Citizen Saving Scheme,SCSS)

अवधि (Tenure):– ६ साल 

केवल एक वरिष्ठ नागरिक जो विशेष रूप से अपनी आयु वर्ग के लिए डिज़ाइन किए गए निवेश विकल्पों की तलाश कर रहा है अथवा निवेश करने में इंट्रेस्ट रखता हो वो निवेशक बन सकता है।इसमें मुस्किल से ही रिस्क देखने को मिलते है अन्यथा ये बहुत सेफ है इसके साथ साथ आपको इसमें ८.९० प्रतिशत की रिटर्न रेट देखने को मिल जायेगी।

12) लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance)

अवधि (Tenure):– ३–१० साल 

जिस भी व्यक्ति को अपने जीवन की सुरक्षा और जीवन बीमा पॉलिसी लेनी होती है वो ले सकते है और ऐसे लोग काफी अच्छे इन्वेस्टर होते है, इसमें लो रिस्क होता है ,इसमें कोई रिटर्न तो नही मिलता पर पूरा अमाउंट रजिस्टर्ड नॉमिनी को दिया जाता है जब बीमा की अवधि पूर्ण हो जाती है ये सबसे प्रचलित और ज्यादा इन्वेस्ट किया जाने वाला फील्ड है।

13) शेयर मार्केट (Share Market)

अवधि (Tenure):– ७ साल 

आक्रमक इन्वेस्टर यानी की Aggressive Nature वाले इन्वेस्टर ज्यादा इन्वेस्ट करते है जो की रिस्क लेने से नही डरते और ये काफी मोटी रकम लगाते है और इसमें कोई सक नही की शेयर मार्केट से लोग अमीर भी हुए है,और कुछ रोड पर भी आए है इसके लिए आपको शेयर मार्केट की अच्छी जानकारी होना अति आवश्यक है, इसमें हाई रिस्क होता है और इसमें व्यक्ति को बहुत ही बुद्धिमानी से शेयर खरीदने और बेचने होते है,

इसमें रिटर्न स्थिर नही होता है ये मार्केट के उपर डिपेंड करता है की आपको रिटर्न कितना मिलेगा अगर आप रिस्क लेना पसंद करते है तो शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर सकते हैं।

निस्कर्स:–

हमने आपको बताया कि आप २०२३ में कहा इन्वेस्ट कर सकते है,अगर आपको हमारा ये ब्लॉग और हमारी दी गई जानकारी पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करे और अगर आपको कोई भी डाउट या प्रश्न है तो आप हमे कॉमेंट करके पूछ सकते है आपको उत्तर देना हमे अच्छा लगेगा।

धन्यवाद!

शेयर बाजार में कैसे निवेश करें? दोस्तों, ग्रे मार्केट में टाटा टेक्‍नोलॉजीज IPO की भारी डिमांड होली में आपके लिए कुछ ऐसे बिज़नेस ideas जो आपके कमाई को मालामाल करा सकते है